फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा/ललितपुर। बार संघ मड़ावरा के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार की न्यायिक कार्य प्रणाली से क्षुब्ध होकर आंदोलन शुरू कर दिया है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए तहसीलदार न्यायालय में ताला लगा दिया। अधिवक्ताओं ने 11 जून से अब तक की सभी पत्रावलियों में हुए आदेशों को वापस लेने के साथ तहसीलदार का स्थानांतरण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ता तहसीलदार न्यायालय का एक माह बहिष्कार कर रहे हैं। सोमवार को मड़ावरा तहसीलदार न्यायालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और तहसीलदार को हटाओ के नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय में ताला लगा दिया और कहा कि जब तक तहसीलदार द्वारा किए गए 11 जून के बाद के सभी आदेशों को वापस नहीं लिया जाता और उनका स्थानांतरण नहीं किया जाता, वे आंदोलन जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि तहसीलदार की कार्य प्रणाली से वादकारियों का अहित हो रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि 22 जुलाई यानी आज मंगलवार को समस्त तहसील कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। इसके बाद कल 23 से 25 जुलाई तक क्रमिक अनशन करेंगे। 28 से 31 जुलाई तक अधिवक्ता भूख हड़ताल भी करेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष भरत सिंह लोधी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमनारायण सोनी, शालिगराम व्यास, अभिनंदन सिंह, इरशाद अली, बृजलाल साहू, कपिलदेव दुबे, जयराम सिंह पटेल, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, शील अहिरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें