फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं आदिवासी परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा/ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़वार में आवास योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। यहां अब तक सहरिया बस्ती के लोगों को आशियाना नहीं मिल पाया है। जिससे वे कच्चे मकानों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि मनरेगा में भी काम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़वार है। ग्राम पंचायत बड़वार की आबादी लगभग तीन हजार है। यहां सहरिया बस्ती में लगभग 100 परिवार निवास करते हैं, यह लोग विकास योजना से पूरी तरह से वंचित हैं। यहां पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजनाओं का लाभ भी नहीं मिला है। अब भी कई सहरिया लोग कच्चे व मिट्टी के घरों में रह रहे हैं। आवास निर्माण के लिए आवेदन करने के बाद भी काम नहीं हो सका है। आर्थिक सुधार व रोजगार के लिए मनरेगा में भी कार्य नहीं मिला है। इससे आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
झोपड़े में गुजर रहा जीवन
पक्क मकान न होने से अधिक परेशानी होती है। बारिश के मौसम में रात में सर्प- बिच्छू के काटने का खतरा बना रहता है। सर्द रातों में भी परेशानी होती है। रानी
विज्ञापन

गांव में नहीं मिला मनरेगा के काम
गांव में रोजगार नहीं मिल रहा है। इससे अधिक परेशानी हो रही है। लॉकडाउन के पहले से मनरेगा में कार्य नहीं मिला है। त्योहार पर काफी तंगी है। कलीबाई सहरिया
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में वर्ष 2017-18 में गांव में दो आवास बनवाए गए थे, पंचायत का सृजन के बाद 70 आवास के लिए आवेदन किए गए हैं।
- आलोक दुबे, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें