फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ की डाल गिरने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम खिरिया लटकनजू में पेड़ काटने के दौरान एक ग्रामीण नीचे गिर गया, इस दौरान पेड़ की डाल उसके ऊपर गिर गई, इससे ग्रामीण की मौत हो गई। महरौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी कामता (45) पुत्र वंशी अहिरवार बृहस्पतिवार को गांव में मजदूरी करने के लिए गया था। वह यूकेलिप्टस का पेड़ काट रहा था। दोपहर बाद पेड़ काटने के दौरान अचानक वह फिसलकर नीचे गिर गया, इसी दौरान पेड़ की डाल टूटकर उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे उठाकर महरौनी अस्पताल ले गए और उसके परिजनों को जानकारी दी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें