फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में छात्रा से की अभद्रता, जान से मारने को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा में स्कूल से लौट रहीं छात्राओं को शराब के नशे में रास्ता रोककर साइकिल से गिराकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम कल्यानपुरा निवासी घूमन पुत्र कन्हैयालाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उसकी बेटी राखी गांव में ही बारहवीं की छात्र है, जो बीते 26 नवंबर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी, अभी वह दोपहर बारह बजे केहर परिहार के मकान के सामने से गुजर रही थीं, उसी समय उसके ही गांव का भाग सिंह शराब के नशे में उसी रास्ते से आया और उसे साइकिल से गिरा दिया और उल्टा उसे ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। यह बात उसकी बेटी ने घर आकर बताई। पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें