फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठा कृषक

Sat, 28 Jul 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राजस्व कर्मियों की मनमानी से परेशान होकर एक कृषक ने न्याय पाने को आमरण अनशन का सहारा लिया है। अनशनकर्ता ने आरोप लगाया है कि राजस्व कर्मियों ने बिना किसी नाप तौल के उसकी भूमि को दूसरे की हदबंदी में निकाल दिया है। इस वजह से उसकी परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

ग्राम कल्यानपुरा निवासी घनश्याम ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम में संक्रमणीय भूमि है। सात जून को राजस्व कर्मियों ने एक व्यक्ति की हदबंदी करते समय गलत तरीके से उसकी भूमि को दर्शा दिया। जब इस बात का विरोध किया गया तो राजस्व कर्मी बौखला गए और गाली गलौज प्रारंभ कर दी। तत्पश्चात असरदार व्यक्तियों ने उस भूमि में फसल बो दी, उसने हदबंदी के संबंध में आपत्ति लगाई है, इसके बाद भी राजस्व कर्मी गलती सुधारने को तैयार नहीं हैं। मजबूरन, उसे आमरण अनशन का सहारा लेना पड़ा है। उसने जिलाधिकारी से जमीन पर कब्जा वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें