फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 वर्ष से अधिक उम्र के 40,609 लोगों को नहीं लग सकी वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
corona veksin.jpg - फोटो : corona veksin.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोरना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों के दावे तो कर रहा है लेकिन अभी तक वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। करीब पांच माह बाद भी 45 से अधिक उम्र के 40609 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां धराशाई हो गई थीं। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर भविष्य मेें ऑक्सीजन सहित अन्य व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे इसके लिए तैयारियां लगातार चल रहीं हैं।
शासन के निर्देश पर जहां जनपद में तीन ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो गए हैं वहीं चारों सीएचसी पर कोविड अस्पताल बनाए गए हैं, जहां पर 50-50 बेड के वार्ड बनाए गए हैं। जिला अस्पताल में बच्चों को भर्ती कर इलाज करने के लिए पीकू वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है, लेकिन तैयारियां अधूरी साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

यहां पर बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमों का गठन कर सर्वे किया गया था। जिसमें नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती व शिशु और कोविड टीकाकरण से वंचित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग चिह्नित किए गए। इसमें टीमों ने सर्वे में 40,609 व्यक्ति ऐसे चिह्नित किए, जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लगी है। ऐसे में संक्रमण से कैसे बचाव हो सकेगा।
---
नियमित टीकाकरण से वंचित हैं गर्भवती महिलाएं व बच्चे
कोविड काल में प्रभावित हुए स्वास्थ्य विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं, इनमें गर्भवती महिलाएं व शिशु भी टीकाकरण से छूट गए हैं। यहां पर बीते लगभग डेढ़ वर्ष से 6288 जीरो से दो वर्ष तक के बच्चों को टीका नहीं लगा। इसी प्रकार 2579 गर्भवती महिलाएं भी टीकाकरण से वंचित हो गईं है। इस तरह नियमित टीकाकरण में कुल 8867 छूटे हुए हैं।
---
विभाग द्वारा सर्वे किया गया था, जिसमें कोविड टीकाकरण समेत अन्य टीकाकरण से वंचित गर्भवती व शिशुओं को टीका लगाए जाएंगे। इसके अलावा चिह्नित हुए अन्य बीमारियों के मरीजों को उपचार मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. हुसैन खान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें