फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 300 बेड का नया भवन बनाने को डीएम ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
भूमी पूजन करते डीएम व सीएमओ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में 245.15 करोड़ लागत से निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को उच्चीकृत किया जा रहा है। बुधवार को डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने जिला अस्पताल में 300 बेड के नए भवन का के लिए पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया है।
विज्ञापन

शहर में करीब 8.5 एकड़ भूमि पर बनाए गए जिला अस्पताल में 200 बेड की व्यवस्था की गई थी। इस अस्पताल को उच्चीकृत करते हुए 300 बेड के लिए अलग से भवन बनाया जाएगा। इस भवन के बनने के बाद जिला अस्पताल में 500 बेड हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू एवं अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अस्पताल के साथ नर्सेज आवास, डॉक्टर रेजिडेंस एवं अन्य कर्मचारियों के लिए आवास एवं पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला अस्पताल का उच्चीकरण हो जाने से जनपद में लोगों को चिकित्सीय सुविधा का बेेहतर लाभ मिलेगा। डीएम ने कहा कि पूर्व में जिला चिकित्सालय के उच्चीकरण व मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जनपद में अब तीन ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए जा रहे हैं, जिनमें जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का संचालन प्रारंभ हो चुका है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। वर्तमान में डेंगू व स्क्रब टाइफस नामक संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिसके लिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यस्थल का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला, पीडब्ल्यूडी से राजेंद्र सिंह, नवनीत सिह राजपूत, कार्यदायी संस्था पीएसपी से अमित यादव, अक्षय कुमार राय, अनिल कुमार त्यागी, चंद्रशेखर दुबे उपस्थित रहे।

जगह का मुआयना करते डीएम व पदाधिकारी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें