फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 290 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 290 जोड़ों का विवाह कराया गया। महरौनी के सीवी गुप्ता इंटर कॉलेज के ग्राउंड में बुधवार को समूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने वर-वधू को दांपत्य जीवन में प्रवेश करने पर मंगल कामना की।
समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ावर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है। बुधवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में नगर पालिका ललितपुर से 25 जोड़े, नगर पंचायत पाली 02 जोड़े, महरौनी से एक जोड़ा शामिल हुआ, विकास खंड बिरधा से 63 जखौरा से 60 महरौनी से 37, मड़ावरा से 33, तालबेहट से 35 एवं बार से 35 जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल रहे। इस प्रकार 290 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री प्रतिनिधि सुरेश पंथ, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, परियोजना निदेशक दीपक यादव, समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें