फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया मोक्ष कल्याणक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर मुनि की प्रथम स्मृति महामहोत्सव के अवसर पर पूराविरधा में भव्य रथयात्रा निकाली गई। भारी संख्या में जैन समाज के लोगों ने इसमें भाग लिया।
सुबह शांतिनाथ महामंडल विधान एवं निर्वाण लाडू चढ़ाकर जैन धर्म के 7वें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाया। दोपहर में रथयात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैल चित्रों की झांकी लेकर श्रद्धालु, बग्घी में धर्मध्वजा लेकर श्रावक श्रेष्ठी और बैंड की धार्मिक धुनों पर नृत्य करते युवा चल रहे थे। बीच-बीच में सत्य अहिंसा के नारे लगाते हुए धर्मावलंबी चल रहे थे। आचार्य श्री के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद कलशाभिषेक शांतिधारा फूलमाल का आयोजन किया गया।भ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें