ललितपुर। प्रशासन के तमाम नियंत्रण के बाद भी संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 25 नए कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 734 पहुंच गई है। इनमें 11 व्यक्तियों की मौत हो चुकी और 481 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में केवल 242 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। लगभग 66 प्रतिशत संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
वैश्विक बीमारी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को 25 व्यक्ति कोराना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला कटरा बाजारा निवासी पांच कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 23 वर्षीय युवती, 52 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय अधेड़ कोरोना संक्रमित हैं। मोहल्ला नदीपुुरा निवासी तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 50 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय अधेड़ संक्रमित हैं।
मोहल्ला करीम नगर निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति व 20 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मोहल्ला सिद्दनपुरा 30 वर्षीय महिला व 29 वर्षीय युवक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, नेहरु नगर निवासी 28 वर्षीय व्यक्ति व मोहल्ला सरायपुरा निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। थाना जाखलौन के कस्बा निवासी सात कोरोना संक्रमित है। इनमें 16 वर्षीय किशोर,15 वर्षीय किशोर, 44 वर्षीय अधेड़, 69 वर्षीय वृद्ध, 32 वर्षीय युवक, 74 वर्षीय वृद्घा, 62 वर्षीय वृद्धा संक्रमित हैं। इसके अलावा ग्राम ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम सिलगन निवासी 55 वर्षीय अधेड़ व थाना गिरार कस्बा निवासी 26 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं।
459 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
जनपद में अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटीपीसीआर, ट्रू नेट एवं एंटीजन से अब तक 33589 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 33130 सेंपलों की रिपोर्ट आ गई है। जिसमें 32400 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई और 730 पॉजिटिव आई हैं। 14 अगस्त से अब तक के 459 सेंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
सोमवार को जिले में सेंपलों की जांच में 25 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है। संक्रमित मरीजों से वार्ता कर उपचार की सुविधा मुहैया कराए जाने की तैयारी की जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी