फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र के पति ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजरौठा (तालबेहट)। शनिवार को कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिजरौठा मजरा पठा निवासी रामस्वरूप (37) पुत्र बृजलाल ने घर के समीप एक पेड़ की डाल पर फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। युवक ने आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला। युवक की पत्नी शिक्षामित्र है।
विज्ञापन

रामस्वरूप शुक्रवार को रात में घर पर खाना खाकर सो गया। सबुह तड़के उठा और खेत पर चला गया था। इसके बाद उसने मकान के समीप लगे एक पेड़ की डाल पर गमछा से गले में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की एक आठ वर्ष की लड़की और एक छह वर्ष का पुत्र हैं। मृतक की पत्नी शिक्षामित्र है। कोरोना काल में लोग काफी संख्या में मानसिक अवसाद के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र में आए दिन फांसी लगा कर आत्महत्या करने के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। इससे सबसे अधिक चलन युवा पीढ़ी में नजर आ रहा हैं। कुछ दिन पहले बिजरौठा में ही भाजपा नेत्री के पति ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें