फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

239 ग्रामीणों के लिए सैंपल

विज्ञापन
239 ग्रामीणों के कोरोना वायरस के सैंपल लिए गए। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
कोरोना : 239 ग्रामीणों के लिए सैंपल
विज्ञापन

मड़ावरा/ललितपुर। शनिवार को मड़ावरा कस्बे में पहला कोरोना संक्रमित पाये जाने से अब वहां पर सैंपलिंग की प्रकिया तेज हो गई है। रविवार को 239 ग्रामीणों के कोरोना जांच को सैंपल लिए गए। अभी सैंपलिंग का दायरा और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे के इंग्लिश मीडियम स्कूल में डॉ. हरिओम शर्मा के नेतृत्व में कंटेंनमेंट जोन के 120 चिह्नित ग्रामीणों के सैंपल लिए गए। नजदीकी ग्राम सौंरई में 119 ग्रामीणों के सैंपल लिए गए। शनिवार को कस्बे के दुकानवाले मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय शिक्षक की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइजेशन एवं संक्रमित व्यक्ति के परिजनों की सैंपलिंग करा दी है। 100 मीटर परिधि के इलाके को कंटेंनमेंट जोन घोषित करते हुए बैरिकेडिंग लगवाई गई है। मड़ावरा में कोरोना संक्रमित मरीज निकलने के बाद भी कई लोग इसे हल्के में ले रहे हैं, साथ ही कंटेंनमेंट घोषित क्षेत्र के निवासी भी कोविड एक्ट का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें