फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को 23 के सैंपल जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वायरस की जांच के लिए रोज लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए झांसी भेजे जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 23 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, कोरोना पॉजिटिव मृतक के संपर्क में आए 14 परिजनों और आठ स्वास्थ्य कर्मियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे सभी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में कोरोना वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिए बाहरी जनपदों से आ रहे लोगों को बनाए गए सेंटरों पर या घर पर ही क्वारंटीन किया जा रहा है और उनके सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण की जांच कराई जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 23 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए झांसी भेजे हैं।
जनपद में नदीपुरा मोहल्ला निवासी व स्वास्थ्य कर्मी की मृत्यु के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतक के संपर्क में आए 55 चिकित्सक और कर्मचारियों एवं उसके 13 परिजनों के सैंपल दस मई को जांच को भेजे थे, इनमें से मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के 40 कर्मियों एवं पांच परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी। बुधवार को 14 परिजनों और आठ स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन

------
बुधवार को कारोना पॉजीटिव मृतक के 14 परिजनों और आठ स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तालाब पुरा निवासी मृतक वृद्ध की रिपोर्ट को प्राथमिकता पर भेजा गया था, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें