फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक रैली निकालकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मोटर साइकिल रैली निकाल कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह ने प्रमुख मांगों में बताया कि पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तित कर पंचायत सेवक किया जाए। गैर मान्यता प्राप्त संघों के पत्रों पर विचार न किया जाए। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर पदोन्नति दी जाए। सफाई कर्मचारियों को ग्रेड पे 1900 दिया जाए। पेरोल की व्यवस्था समाप्त की जाए। सफाई कर्मचारियों का वेतन मद एक मद में किया जाए। कर्मचारियों का कैशलेस कार्ड बनवाया जाए। इसके साथ अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है। वहीं, संघ की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपा। इसमें बताया कि संघ के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन, समस्याओं का निराकरण न होने से संघ में रोष व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र निराकरण कराए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पंचायत में तैनात लगभग एक लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था से वंचित हैं, जबकि पेंशन बुढ़ापे में सम्मानित जीवन निर्वहन का विकल्प होता है, जिससे पेंशन दिलवाई जाए। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष विवेक सिंह व महामंत्री मंगल सिंह के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें