फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों का भविष्य सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों का भविष्य सुरक्षित
विज्ञापन

झांसी में बैठक कर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। गत रोज बुधवार को दोपहर करीब एक बजे सर्किट हाउस झांसी में भारतीय जनता पार्टी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की क्षेत्रीय संयोजक, मंजू सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश संगठन मंत्री रामेश्वर द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के माध्यम से समाज में आर्थिक रूप से पिछडे़ परिवारों की बेटियों को आवश्यक रूप से शिक्षा प्राप्त कराने पर बल दिया गया और संगठन की ओर से पूर्ण मदद करने व उनके परिवारीजनों को बेटियों को शिक्षा प्राप्त कराने हेतु प्रेरित किया। बैठक में विशिष्ट अतिथि अनीता दीक्षित द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने, विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों को सम्मानित करने, विद्यालयों में अच्छी शिक्षा प्रदान कराने का आहवान किया। मंजू सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा एवं आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट जैसी सुरक्षात्मक गतिविधियां संचालित करना आवश्यक है। बेटियों को आत्मनिर्भिर बनाने, स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रत्येक बालिका को शिक्षित बनाया जाना अपरिहार्य है। उन्होंने कहा कि बेटियों पर होने वाले सामाजिक उत्पीड़न/अत्याचार को न छिपाने एवं उत्पीड़न की जानकारी परिवारीजनों को देने तथा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने तथा मदद करने जैसी बातें करके गुमराह किया जाता है जिसके झांसे में आकर बेटियों को उत्पीड़न/शोषण की स्थिति से गुजरना पड़ता है। उन्होंने समस्त जिला संयोजकों से बेटियों को संगठन की ओर से सही मार्गदर्शन प्रदान करने व समाज में महिलाओं/बेटियों को इस तरह की घटनाओं से सजग रहने के लिए जागरुक किए जाने के लिए कहा। बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रदेश सहसंयोजक अनीता दीक्षित, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की विभिन्न जिला संयोजक लक्ष्मी रावत ललितपुर, मंजू रानी वर्मा जालौन, डा. ज्योति वर्मा इटावा, अपर्णा दुबे झांसी महानगर, लक्ष्मी शुक्ला चित्रकूट, वंदना तिवारी हमीरपुर,शैलवा लोधी फतेहपुर आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें