फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में रोपे 17.83 लाख पौधे

Tue, 12 Jul 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
trees planted, lalitpur news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश को ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान के तहत वन विभाग के माध्यम से वर्षाकाल में सोमवार 11 जुलाई को पूरे यूपी में एक दिन लगभग 6500 स्थलों पर पांच करोड़ पौधों का रोपण कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किए जाने का निर्णय प्रदेश शासन द्वारा लिया गया था। जनपद में एक दिन में 81 ग्रामों के 141 स्थलों पर 17.83 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 
विज्ञापन


सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विघामहावत वन ब्लाक में जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने हरीशंकरी पौधा रोप कर किया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के महाअभियान को सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य बताया तथा इसमें भागीदारी कर रहे प्रतिभागियों को बधाई दी। इसके बाद डीएम ने जिले के कई पौधरोपण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने तालबेहट रेंज की ककड़ारी वन ब्लाक में बारिश के दौरान पौधरोपण करने पर अधिकारी/कर्मचारी एवं मजदूरों का उत्साह बढ़ाया।

जिले में हो रहे पौधरोपण की गतिविधियों को समय-समय पर प्रभागीय कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में नोट कराया गया, जिसका संचालन उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके त्रिपाठी द्वारा किया गया। बताया गया कि 17.83 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य ललितपुर को मिला था, जिसमें 11 जुलाई को साढ़े पांच बजे शाम तक 17 लाख से अधिक पौधों का रोपण पूर्ण होना बताया गया है।
विज्ञापन


बाकी पौधों के रोपण की प्रक्रिया देर शाम तक जारी थी। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक वीके जैन, एसएसपी मुहम्मद इमरान खान, एडीएम एमके त्रिवेदी, बीएसए संतोष कुमार राय, डीआईओएस चंद्रचूड़ दुबे,  सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन,  जिलापंचायत अध्यक्ष सरिता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, सांसद  प्रतिनिधि राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तम सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

दो बजे के बाद ही भागे सभी अधिकारी व शिक्षक
विघामहावत वन ब्लाक में सुबह से पौध रोपण की प्रक्रिया शुरू की गई, जो देर शाम तक जारी रही। जिलाधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के जाते ही दोपहर दो बजे ही सभी विभागों के अधिकारी व शिक्षक आदि सभी बारी बारी से खिसक लिए। हालांकि विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ पौध रोपण को लगाए गए मजदूर पौधे रोपते रहे। 

बारिश के बीच जारी रहा पौध रोपण
ग्राम विघामहावत में देर शाम तक पौध रोपण किया गया। इस बीच दोपहर में यहां करीब आधा घंटा तक तेज बारिश हुई, लेकिन बारिश से बचाव के लिए मजदूरों व अन्य कर्मियों के लिए तंबू आदि की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके चलते यहां लगाए गए करीब 400 मजदूरों द्वारा 34 हजार पांच सौ पौधों का रोपण बारिश के बीच किया गया।

हालांकि यहां मजदूरों के पास उपलब्ध पॉलीथिन के दो से तीन तंबू लगाकर बारिश से बचाव किया, लेकिन इस एक तंबू में मात्र आठ से दस आदमी की ही ठहरने की क्षमता थी। जिसके चलते अधिकांश मजदूरों ने बारिश में भीगते हुए ही पौधरोपण कराया।

इन संस्थानों में भी हुआ पौधरोपण
सोमवार को आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुुकेशन महर्रा द्वारा पौध रोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमें विद्यालय संस्थापक, प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों द्वारा पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रबंधक प्रदीप जैन, प्राचार्य सुनील जैन उपस्थित रहे। वहीं, राजकीय महाविद्यालय में प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ, जिसमें एपी सिंह, अमित कुशवाहा, अमित शुक्ला, एबी शर्मा, एसके वर्मा, केएस नरवरिया, एलपी विश्वकर्मा, सीबी कुशवाहा आदि मौजूद रहे। वहीं, ग्राम पनारी स्थित पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सूफिया ने पौधरोपण कराया।

इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. जिज्ञासा प्रिया, डॉ. जी सिंह राजपूत, वंदना याज्ञिक, अल्का यादव आदि मौजूद रहीं। जबकि, केपीएस डिग्री कॉलेज में विद्यालय प्रशासन द्वारा पौधरोपण किया। ग्राम पथारी में हो रहे वृृक्षारोपण कार्यक्रम में बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी सहभागिता की। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा समेत अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ग्राम वांस के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, राजकीय हाईस्कूल में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीकांत खरे, बाबूलाल वर्मा, विनय रजक, सोनल जैन आदि मौजदू रहीं।

दिन भर चलता रहा वृक्षारोपण कार्यक्रम
पूरे प्रदेश में चलाए गए पौधरोपण कार्यक्रम के तहत तालबहेट एवं माताटीला रेंज में पूरे दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम चलता रहा। 
इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार, डीएफओ वीके जैन, एडीएम मिथलेश त्रिवेदी, एसडीएम हरिओम शर्मा ने ग्राम ककड़ारी में पौधे लगाए। 

जिलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। इसके बिना स्वस्थ्य जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस मौके पर कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा दोनों वन क्षेत्रों में पहले से चिन्हित स्थलों पर पौधरोपण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें