उच्च प्राथमिक विद्यालय में एनएसएस के द्विवार्षिक कार्य योजना का हुआ शुभारंभ।
शहीद दिवस पर हुआ सात दिवसीय कार्ययोजना शिविर का शुभारंभ
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मुड़ियाखेड़ा में सात दिवसीय वार्षिक कार्ययोजना शिविर 23 से 29 मार्च तक लगेगा। शिविर का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पाल एवं मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में शामिल होने की अपील की।
पहले दिन शहीद दिवस पर क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का राष्ट्र में योगदान विषय पर गोष्ठी हुई। बीएसए ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव बेहद कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए आगे आकर बहादुरी के साथ अंग्रेजों से संघर्ष किया। शहीद होकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक स्वतंत्रा सेनानी एवं महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर समाज में बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है।
बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल द्विवेदी ने युवाओं को शहीदों के बलिदान एवं देश के निर्माण में किए गए योगदान को याद कर अपना वर्तमान व भविष्य संवारने की प्रेरणा दी। जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अजय आगा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीलम त्रिवेदी ने छात्र छात्राएं एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सौहार्द को आगे बढ़ रहे हैं। प्राचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों का योगदान अतुलनीय है। इससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामूहिक भागीदारी एवं राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत होती है। दूसरे सत्र में प्राचार्य ने प्लॉग रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवकों ने प्लॉग रन के तहत गांव का भ्रमण कर प्लास्टिक कचरा उठाकर गांव को सिगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। डॉ.सुभाष चंद्रा ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस उच्च प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मीना त्रिवेदी, शिक्षक क्षमता वर्मा, वंदना गुप्ता, खुशबू पांडे, अर्चना सिंह एवं ग्रामीण मौजूद रहे।