फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा बोले, रोजगार और उच्च शिक्षा के बेहतर इंतजाम नहीं

विज्ञापन
अपने मन की बात करते युवा।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवाओं से चर्चा के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे युवराजदत्त महाविद्यालय के गेट के बाहर पहुंचा। महिला सुरक्षा, विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। छात्रों ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने की सराहना की तो उच्च शिक्षा, रोजगार और साफ सफाई के मामले पर बेबाकी से अपनी राय रखते हुए वर्तमान सरकारी व्यवस्था की आलोचना की।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के बीच सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार, महिला सुरक्षा, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और उच्च शिक्षा का रहा। छात्राओं ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ, बरेली या फिर कानपुर जाना पड़ता है। डिग्री कॉलेज हैं, लेकिन इनमें परास्नातक करने के लिए तमाम विषयों का अभाव है। इंजीनियरिंग कॉलेज तक नहीं हैं। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी बेहतर नहीं है।
ओयल में ट्रामा सेंटर बना है, लेकिन संसाधन के अभाव में वहां से मरीज जिला अस्पताल या फिर लखनऊ रेफर कर दिए जाते हैं। सड़कें बदहाल हैं। गंदगी का अंबार है। नाले-नालियां चोक हैं। सड़क, जाम, गंदगी आदि कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जिनका निराकरण जन प्रतिनिधियों के प्रयास से हो सकता है। मगर, अफसोस न तो नेता ध्यान देते हैं और न ही अधिकारी। कुछ छात्राओं ने कहा कि विकास की रफ्तार बेहद सुस्त है। कुछ खामियां हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। छात्राओं ने भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा के लिए किए गए काम की सरहना की। युवाओं ने बेरोजगारी दूर करने के लिए इंडस्ट्रीज बढ़ाने और उच्च शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें