पुलिस लाइन को मिली ओपन जिम की सौगात।
एसपी ने किया ओपन जिम का उद्घाटन, बताए फिटनेस के मंत्र
लखीमपुर खीरी। रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखने व उनके उत्तम स्वास्थ्य के मद्देनजर बनाए गए ओपन जिम का एसपी संजीव सुमन ने रविवार को उद्घाटन किया।
ओपन जिम में लगाए गए उपकरणों/मशीनों द्वारा एक्सरसाइज करते हुए एसपी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं फिटनेस के लिए बनाए गए इस ओपन जिम के द्वारा पुलिस के जवान अपने को स्वस्थ और फिट रख सकेंगे। इसमें अलग-अलग प्रकार की मशीनें लगाई गई हैं, जिससे हर उम्र के पुलिसकर्मी जिम में कसरत कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इस अवसर पर एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ लाइन अभय प्रताप मल्ल, सीओ सदर अरविंद कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक शिव नारायण सहित वन बीट ग्रुप भीरा के सदस्य मौजूद रहे।