फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यूथ पार्लियामेंट में आपातकाल पर मंथन, विद्यार्थियों ने रखे विचार

Tue, 24 Mar 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आपातकाल के 50 वर्ष विषयक संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाली पुरस्कृत छात्राएं और अतिथि। स्रोत: महा - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में मौजूद ईनामी बदमाश। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2026 कार्यक्रम के तहत आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक अधिकार मंच के अध्यक्ष एवं लखनऊ, गोरखपुर व भोपाल विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद के पूर्व सदस्य अनिल कुमार सिंह ने किया। छात्रा मानसी व साक्षी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
युवा कार्यक्रम विभाग क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ के अधिकारी राजेश तिवारी ने विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में यश चौहान प्रथम, सिमरन कनौजिया द्वितीय, शिखर पुरी तृतीय, सवितार गोस्वामी चतुर्थ और शिवशंकर पंचम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में अनिल कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह, प्रो. परमेश्वर पांडे, प्रो. पीसी गुप्ता, प्रो. विवेक कुमार सिंह और संकल्प शुक्ला शामिल रहे। स्वयंसेवकों ने अपने शिविर अनुभव भी साझा किए।
प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए बताया कि चयनित विद्यार्थियों को विधानसभा में संभाषण का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीमा छाबड़ा व डॉ. गौरव अवस्थी ने किया।
इस दौरान डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. विष्णु कुमार शुक्ल, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. आदर्श पटेल, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. विकास चौरसिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें