फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Tue, 24 Mar 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। लखीमपुर-गोला मार्ग पर मंगलवार रात रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में 30 वर्षीय बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

लखीमपुर-गोला मार्ग किशनुवा गांव के पास देर रात करीब नौ बजे लखीमपुर से गोला की ओर रही गोला डिपो बस यूपी 31 बीटी 1273 और गोला से लखीमपुर तरफ आ रही बाइक सीडी डीलक्स यूपी 31 बीजे 5451 की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन मौके पर नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। रोडवेज बस और बाइक कब्जे में ले ली गई है। बाइक नंबर से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें