गोला के स्टेडियम पर फुटबॉल टूर्नामेंट खेलने उतरी टीम
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में हो रहे दो दिवसीय स्वर्गीय श्री टहल बिहारी सिंह स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन रॉयल्स क्लब, यंग ब्वॉयज और घोसियाना की टीमें विजेता रही।
पहले दिन पांच मैच खेले गए। टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी और मधुसूदन गिरि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। पहला मैच जहानपुर और घोसियाना, दूसरा मैच राजेंद्र गिरि इंटर कॉलेज और यंग ब्वॉयज के बीच खेला गया दोनों मैच ड्रा रहे। तीसरा मैच जहानपुर और रॉयल्स फुटबॉल क्लब के बीच खेला, गया जिसमें रॉयल्स फुटबॉल क्लब 2-0 से विजयी रही। चौथा मैच यंग ब्वॉयज और बसलीपुर के बीच खेला गया, जिसमें यंग ब्वॉयज टीम 3-0 से विजेता बनी। पांचवां मैच घोसियाना और रॉयल्स फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें घोसियाना की टीम 1-0 से विजयी रही। टूर्नामेंट में केंद्रीय विद्यालय के खेल शिक्षक राजेंद्र कुमार, आनंद सिंह, मनोज सिंह, पुनीत कुमार, राजऋषि शुक्ला, मनोज गिरि निर्णायक रहे। कमेंट्री धर्मराज वर्मा और नसरत अली ने की। आयोजक अवकाश प्राप्त सूबेदार मेजर राजेश्वर सिंह ने बताया कि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल एवं समापन 13 अक्टूबर को होगा। इस मौके पर धर्मेंद्र गिरी मोंटी, प्रमोद सिंह, आनंद सिंह, बलवीर सिंह, आनंद सोनी, राजवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, शक्ति सिंह शिवांशु सिंह, अलका, रवि सिंह, रामेंद्र शुक्ला आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।