फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौराहे पर सरिया सीधी करते समय लगा करंट
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भीखमपुर। चौराहे पर टावर के पास सरिया सीधी करते समय हाईटेंशन लाइन में छू जाने से कठिघरा निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसओ अनिल कुमार सैनी ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
थाना मितौली के कठिघरा निवासी अनूप (30) अपने छोटे भाई राजीव के साथ रविवार पूर्वाह्न 11 बजे दुकान पर सरिया लेने आया था। सरिया लेने के बाद अनूप भीखमपुर ममरी मार्ग पर सड़क क्रॉस करके निकली हुई ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइन के नीचे सरिया सीधी करने लगा। अचानक सरिया तार से छू गई और करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया की मकान बनाने का कार्य चल रहा है। अनूप के पिता आसाराम ने बताया कि परिवार में अनूप की पत्नी अनीता है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे एसओ मितौली अनिल कुमार सैनी ने घरवालों से तहरीर लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें