महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में इंदिरा मनोरंजन वन तिराहा के पास नीलगाय से टकराकर एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मानपुर करदहिया गांव निवासी रामकरन का 19 वर्षीय पुत्र रंजीत सोमवार सुबह खेत से परवल तोड़ कर बेचने गया था।
परवल बेंच कर लखीमपुर से दोपहर अपने घर जा रहा था। इस बीच इंदिरा मनोरंजन पार्क तिराहा (टेढूई मोड़) के पास जंगल से निकले नीलगाय के झुंड में वह बाइक समेत फंस गया। रौंदते हुए नीलगाय जंगल में गुम हो गईं। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव स्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है।