फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नल के हत्थे से युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
विज्ञापन
पत्नी ने फूफा पर लगाया हत्या का आरोप, हत्या कर सड़क पर डाल दिया शव, ऊपर से बाइक गिरा दी
विज्ञापन

पसगवां। बृहस्पतिवार को किशुनपुर अजीत मार्ग पर आपसी विवाद में एक युवक की नल के हत्थे से पीट पीटकर हत्या कर दी गई और शव को सड़क किनारे डाल दिया। यही नहीं, आरोपी ने शव के ऊपर उसकी बाइक गिरा दी और वहां से भाग गया। वहीं, जानकारी लगने पर कोतवाली पहुंची मृतक युवक की पत्नी ने आरोप लगाया कि मामूली विवाद में मृतक के फूफा ने उसके पति की हत्या कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरदी निवासी नीरज यादव (30) पुत्र नत्थू यादव बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे पसगवां गया था। शाम को चार बजे नीरज का शव पसगवां में किशुनपुर अजीत मार्ग पर सड़क के किनारे रक्तरंजित अवस्था में मिला। यही नहीं उसके शव के ऊपर बाइक गिरी पड़ी थी।
विज्ञापन

उधर, मृतक नीरज की मौत की जानकारी लगने पर उसकी पत्नी सीता देवी ने कोतवाली पहुंचकर उसके फूफा पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके फूफा धर्मेंद्र यादव निवासी पसगवां ने नल के हत्थे से कई प्रहार करके उसके पति की हत्या कर दी है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्या में इस्तेमाल नल के हत्थे को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि मृतक नीरज और आरोपी धर्मेंद्र यादव दोनों गहरे मित्र थे। नीरज की शादी धर्मेंद्र यादव ने अपनी साले की लड़की से कराई थी। दोनों का एक दूसरे के यहां आना जाना भी था। सुबह नीरज धर्मेंद्र के घर गया था और वहीं किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद नल के हत्थे से उसके सिर पर वारकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने बताया कि नीरज के हिस्से में कुल दो बीघा जमीन है। परिवार में एक एक पुत्री और दो दुधमुंहे बच्चे हैं। माली हैसियत ठीक न होने की वजह से परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने नल का हत्था भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें