फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत का ख्याल रखकर करें नौ दिन मां की उपासना

विज्ञापन
नवरात्र व्रत के लिए फलों की खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
खाली पेट न रहें, दो से तीन घंटे के अंतराल पर कुछ न कुछ खाते रहें, तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। इन दिनों अधिकांश लोग पूरे नौ दिन के व्रत रखते हैं। डाइटीशियन का कहना है कि व्रत रखने में कोई बुराई नहीं, लेकिन सेहत का ख्याल अवश्य रखें। नहीं तो व्रत का सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है। खाली पेट न रहें। दो से तीन घंटे के अंतराल पर कुछ न कुछ खाते, पीते रहें। तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की डायटीशियन दिव्या चतुर्वेदी बताती हैं कि व्रत के दौरान खानपान में बरती गई लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। उचित खान-पान से व्रत आराधना के साथ सेहत भी सही रहेगी। उन्होंने बताया कि व्रत आहार में पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। इसमें प्रोटीन, बसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल होने चाहिए। इसलिए केला, सेब, मौसमी, अंगूर, पपीता एवं साबूदाना खिचड़ी, नींबू की शिकंजी, खीरा, लौकी, कद्दू, टमाटर, तरबूज, गाजर, उबले आलू आदि का सेवन करने के साथ हर दो से तीन घंटे में कुछ न कुछ खाते रहें। चाय का कम से कम सेवन करें। पानी खूब पीयें। इसी के साथ नारियल पानी, लस्सी, जूस, मठ्ठा आदि का सेवन करें। इसके अलावा शाम के नाश्ते में बादाम, मूंगफली, काजू, किशमिश आदि शामिल करें। ये सेहत के लिए लाभकारी साबित होंगे और शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें