फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखेरियाजाट में मंदिर के सामने खिला दुर्लभ केतकी का फूल

विज्ञापन
बरखेरियाजाट में मंदिर के सामने खिला केतकी का फूल।
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। बरखेरियाजाट जाट गांव में स्थित आर्य चंद्रेश्वर मंदिर के सामने फुलवारी में शिव तेरस के दिन दुर्लभ केतकी का फूल खिला है। फूल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

मंदिर और फुलवारी सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रपाल सिंह के दरवाजे के सामने है। वह इसकी देखरेख नियमित रूप से करते हैं। चंद्रपाल ने बताया कि करीब बीस साल पहले उन्होंने केतकी का पौधा लगाया था। बुधवार शाम पांच बजे चंद्रपाल सिंह की पत्नी आशा रानी ने केतकी का फूल खिला देखा। उनके परिवार में खुशी का ठिकाना न रहा। प्रधान पूनम गुप्ता, उनके पति सुरेश गुप्ता आदि ने मंदिर में रुद्राभिषेक किया। यज्ञाचार्य पं. अशोक कुमार शास्त्री ने रुद्राभिषेक कराया। अब तक यह दुर्लभ फूल सिर्फ मोहम्मदी के मेंहदी बाग में ही खिलता था। ग्रामीण इसे अपने लिए शुभ संकेत मान रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें