फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: निकाह के चौथे दिन विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 May 2024 04:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पसगवां में निकाह के चौथे दिन विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने पति समेत आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पसगवां में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता के हाथों से मेंहदी का रंग भी नहीं छूटा था कि दहेज लोभियों ने तलाक की धमकी देते हुए शादी के चौथे दिन ही घर से निकाल दिया। पीड़िता की तरफ से पति समेत आठ ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव पसगवां निवासी घुन्ने की पुत्री चांदबानो ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसका निकाह एक मई 2024 को हरदोई जिले के थाना मझिला के ग्राम पलिया कोट निवासी सद्दाम के साथ हुआ। उसकी परिवार ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले निकाह में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। दहेज में बाइक और दो लाख रुपए की मांग करने लगे। 

मांग न पूरी न होने पर पति और ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। चार मई को ससुराल वालों ने पीटकर जान से मारने और तीन तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया। चांदबानो ने पति सद्दाम, ससुर इकरार, सास आशिया बानों समेत आठ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें