फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने किसानों की रौंदी गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया/चंदनचौकी। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर बाहर आने वाले जंगली हाथियों के झुंड ने उत्तर सोनारीपुर रेंज के थारू गांव बलेरा में मंगलवार की रात खूब उत्पात मचाया। हाथियों ने कई किसानों की गेहूं की फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचाया। किसानों ने वन विभाग से फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क की उत्तर सोनारीपुर रेंज के बलेरा गांव में मंगलवार की रात करीब एक बजे जंगली हाथियों के झुंड ने गेहूं की फसलों को तहस-नहस कर दिया। आहट पाकर एकजुट हुए किसानोें ने किसी तरह से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथियों ने हरीलाल, नेकीराम, वासुदेव, करम सिंह, रामजीवन, रघुनाथ आदि की कई बीघा फसल को तहस-नहस कर दिया।
किसानों का कहना है कि आए दिन जंगली हाथियों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। पिछले नुकसान की अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। किसानों ने फसल क्षति का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उधर, सूचना पर पहुंचे रेंजर उदयराम कुशवाहा ने भी नष्ट फसल का मौका मुआयना किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें