फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने महेशपुर के खेतों में फसल उजाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। नेपाल से आए जंगली हाथी दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज की पल्हनापुर बीट में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार रात इन हाथियों ने जंगल से सटे गांव महेशपुर के खेतों में उत्पात मचाया और किसानों की फसल उजाड़ दी।
विज्ञापन

नेपाल से आए जंगली हाथी गोला रेंज से लौटकर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज में आ गए हैं। दो दिन गोला रेंज की सिकंदरपुर बीट में रहने के बाद सुबह भीरा रेंज में आ गए थे। मंगलवार से यह पल्हनापुर बीट में मौजूद हैं। रात में इन हाथियों ने जंगल से निकलकर महेशपुर गांव के आसपास खेतों में धान, गन्ने की फसल को रौंद डाला। यहां किसानों ने हाथियों का कोई विरोध नहीं किया। निगरानी टीमों के मुताबिक बुधवार सुबह यह हाथी फिर पल्हनापुर बीट में पहुंच गए हैं।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। दिन में हाथी जंगल में रहते हैं और रात में आसपास के खेतों में जाकर उत्पात मचा रहे हैं। जंगल से सटे गांव में बसे लोगों को हाथियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें