फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पर टिप्पणी से भड़के सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी से सपाई भड़क गए। विरोध में उन्होंने सदर चौराहे पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बुधवार को सपा युवा कार्यकर्ता आकाश लाला की अगुवाई में सपाई पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए सदर चौराहे पर पहुंचे। जब तक प्रशासन कुछ समझ पाता सपाइयों ने पुतला फूंक दिया। सपा कार्यकर्ता आकाश लाला पंकज लाला, रजत गुप्ता, नितिन तिवारी, रसिक तिवारी, प्रभात गुप्ता ने नारेबाजी करते हुए कहा कि दो दिन पूर्व भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौराहे पर पुतला फूंके जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जलते पुतले को पानी डालकर बुझाया और सपाइयों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें