फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने उजाड़ी कई एकड़ गन्ने और धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। दुधवा के जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने जंगल से सटे खेतों में जमकर उत्पात मचाया। कई एकड़ गन्ने की फसल चौपट कर दी। धान की पौध लगे खेतों में भी जमकर उत्पात मचाया। वन विभाग और ग्रामीण चाहकर भी हाथियों को भगाने में सफल नहीं हो रहे।
विज्ञापन

दुधवा के जंगल से निकले हाथियों ने ग्राम भैडोरी निवासी सुंदर, बलराम, रामसेवक के धान व गन्ने की फसलों को रौंद डाला। इससे किसानों में रोष है। दुधवा टाइगर बफरजोन रेंजर दिनेश बडोला ने मौका मुआयना कर किसानों को मुआवजा दिलाने की बात कही है। दुधवा बफरजोन उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि जांच कराकर फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा। किसान प्रार्थना पत्र क्षेत्रीय वनाधिकारी को दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें