लखीमपुर खीरी। टिड्डी दल के संभावित हमले से अलर्ट नकहा क्षेत्र के गांव सेमरी के किसानों ने एक बार फिर सामान्य टिड्डियों को देखकर मंगलवार को इसकी सूचना कृषि विभाग को दे दी। इसके बाद जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ इंद्रेषु गौतम ने मौके पर कृषि विभाग की टीम को जायजा लेने के लिए भेजा, तो जांच में पता चला कि खेतों के किनारे मदार के पेड़ की पत्तियां सामान्य टिड्डियां खा रहीं थीं। इस पर टीम ने किसानों को टिड्डी दल के हमले के बारे में जानकारी दी और सामान्य टिड्डियों के बारे में भी बताया। इसके बाद टीम ने मदार के पेड़ो पर बैठी टिड्डियों को कीटनाशक के छिड़काव से नष्ट कर दिया।