फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में छोड़े गए बाघ की लगातार हो रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। पिंजरे से आजाद किया गया बाघ दुधवा नेशनल पार्क के कोरजोन में ही भ्रमण कर रहा है। रेडियो कॉलर के जरिए उसकी लोकेशन और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। निगरानी टीमों को अभी तक उसकी गतिविधियों में कोई खास बदलाव नहीं दिखाई दिया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक संजय पाठक ने बताया कि मंगलवार की सुबह 7.25 बजे दुधवा नेशनल पार्क के कोरजोन में छोड़े गए बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उसकी निगरानी के लिए छह-छह वन कर्मियों की दो टीमें भी लगाई गईं हैं। जो दूर रहकर 24 घंटे बारी-बारी से बाघ की निगरानी कर रहीं हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 35 घंटे के दरम्यान बाघ ने शिकार किया होगा और पानी भी पिया होगा। बाघ के जंगल के बाहर की ओर बढ़ने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। बावजूद इसके बाघ की लगातार निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें