फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन ने पशु चरा रहे किशोर को निवाला बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। खैरटिया गांव में कुछ दिन पहले मंदिर के महंत मोहन दास को निवाला बनाने वाली बाघिन ने बृहस्पतिवार को एक किशोर को मार डाला। वन विभाग की टीम बाघिन को तलाशने के लिए कांबिंग करती ही रह गई तब तक एक किशोर बाघिन का निवाला बन गया। इससे एक बार फिर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

नया पिंड गांव निवासी गुरदेव सिंह का 14 वर्षीय पुत्र सूरज सिंह अपने कुछ साथियों के साथ जंगल किनारे स्थित कमलेंद्र सिंह के फार्म हाउस के पास अपने जानवर चरा रहा था। इसी बीच शाम करीब 5:30 बजे जंगल से निकली बाघिन ने सूरज पर हमला कर दिया और उसे कुछ दूर ले जाकर खाना शुरू कर दिया। सूरज के साथियों के चिल्लाने पर कुछ और लोग इकट्ठा हो गए और शोर मचाया तब जाकर बाघिन अपने शिकार के पास से हटी। तब तक बाघिन उसके शरीर का काफी हिस्सा खा चुकी थी। किशोर से मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पाकर एसडीएम रोजेश कुमार, सीओ सुबोध जायसवाल, तहसीलदार भीम सिंह रेंजर बेलरायां विमलेश कुमार समेत पुलिस बल और वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वन विभाग ने बाघिन को पकड़ने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें