फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से मगरमच्छ की मौत

विज्ञापन
मझगईं वन रेंज में मगरमच्छ का पीएम करती टीम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मगरमच्छ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ के शव को रेंज कैंपस में लाकर रखा। जहां पर डॉक्टर ने मगरमच्छ का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पलिया-निघासन रोड पर सरखना मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन से टकराकर एक मगरमच्छ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे मझगईं रेंज के फारेस्ट गार्ड शरद मिश्रा ने मगरमच्छ के शव को मझगईं रेंज लाकर रखा।
यहां डॉ. जेबी सिंह व डॉ दयाशंकर ने मगरमच्छ का पीएम कराकर उसे रेंज कैंपस में ही दफन करा दिया। फारेस्ट गार्ड ने बताया कि मगरमच्छ की लंबाई पांच फुट व वजन करीब 80 किलो था। हादसे में मगरमच्छ का पेट फट गया था जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें