फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर रोड पर मेड़बंदी कराने पहुंचे राजस्व कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर बादलनगर के सामने एक भूखंड पर विवाद को लेकर बुधवार की दोपहर राजस्व कर्मी पक्की मेड़बंदी करने के लिए मौके पर पहुंच गए, जिस पर दूसरे पक्ष ने तहसील प्रशासन पर कब्जा कराने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक विनय तिवारी और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। एसडीएम ने सोमवार तक विपक्ष को अपना पक्ष रखने का समय दिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर रोड पर बादलनगर के सामने एक भूखंड को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को कानूनगो अच्छन खां, लेखपाल जयप्रकाश वर्मा गाटा संख्या 2603 की 24(1) की कार्रवाई के तहत एसडीएम के आदेश पर पक्की मेड़बंदी कराने पहुंचे। तभी दूसरे पक्ष से लोकेश गुप्ता और उनके भाई स्वर्गीय मुकेश गुप्ता की पत्नी राखी गुप्ता ने भूखंड को अपना बताते हुए मेड़बंदी करने से मना किया, जिस पर विवाद बढ़ गया। लोकेश गुप्ता और राखी गुप्ता ने बैनामा की कापी और न्यायालय का स्टे दिखाते हुए कहा कि जिस भूखंड पर कब्जा किया जा रहा है वह मुकेश गुप्ता ने अपने ससुर स्वर्गीय सुरेंद्र गुप्ता से 2004 में बैनामा कराया था। जिस पर स्टे है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
लोकेश गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक विनय तिवारी ने निर्णय होने तक कार्य रोकने को कहा। इस दौरान उनकी एसडीएम अखिलेश यादव और सीओ एसएन तिवारी से तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं दूसरे पक्ष के पंकज कुमार का कहना है कि विवाद के निस्तारण के लिए गाटा संख्या 2603 की पक्की मेड़बंदी के लिए 24(1) का वाद डाला था। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम नेट बंद ही करा रही थी। विपक्षियों का इस गाटा संख्या से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन

गाटा संख्या 2603 के सीमांकन का वाद डाला गया था। उसका निर्णय 2020 में ही आ गया था। जिसके तहत पक्की मेड़बंदी करानी थी। दूसरा पक्ष न तो कोर्ट आई और नोटिस भी लेने से मना कर दिया। दूसरे बच्चों को सोमवार तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

- अखिलेश यादव एसडीएम गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें