फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फीडर से जुड़े गांव 48 घंटे से अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। गोला फीडर से संबद्ध धिरावां, कैथोला, बेहड़ा मुल्तान, ऊंचा गांव, सहुआपुर, खोखाय होते हुए हेमपुर जाने वाली बिजली लाइन जर्जर होने के कारण सभी गांवों में 48 घंटे से अंधेरा पसरा हुआ है। भीषण गर्मी में लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बेहडा मुल्तान के प्रधान प्रतिनिधि गौरव वर्मा, राकेश वर्मा, उदित वर्मा, देवेंद्र वर्मा, पवनेश वर्मा, खोखाय के दिनेश शर्मा, परसादी लाल का कहना है कि लाइन के तार इतने पुराने और जर्जर हो चुके हैं जो जरा सी हवा चलने पर टूट जाते हैं। हालत यह है कि इन गांवों की बिजली सप्लाई हर तीसरे दिन ठप हो जाती है। पिछले 48 घंटों से यहां बिजली सप्लाई गुल है।
आरोप है कि अधिकारियों से कई बार तार बदलने की मांग की गई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। घरों में लगे उपकरण शोपीस बन गए हैं। लोग रात में मोमबत्ती जलाकर काम चला रहे हैं। इस बाबत जब जेई अजीत कुमार यादव से जानकारी करने की कोशिश की गई तो उनका कहना था लाइनमैन ही कोई जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें