फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: छुट्टा पशुओं को छोड़ने के विवाद में दो गांवों के ग्रामीण आमने-सामने, पुलिस ने कराया शांत

Fri, 09 Aug 2024 07:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को छोड़े जाने के विवाद को लेकर नयागांव और असौवा के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। बृहस्पतिवार देर रात काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने लोगों को समझाकर विवाद शांत कराया। 
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात कोतवाली के सामने जुटी रही ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में गांव के बाहर छुट्टा पशुओं को छोड़े जाने के विवाद में मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा और असौवा के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। बृहस्पतिवार देर रात काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद विवाद शांत कराया। पशुओं को गो आश्रय स्थल भेजा गया।

विज्ञापन


मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव फरेंदा के ग्रामीण बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे 15 पशुओं को उधन्नापुर गो-आश्रय स्थल में छुट्टा पशुओं को छोड़ने जा रहे थे। बताते हैं कि आश्रय स्थल में जगह न होने पर पशुओं को असौवा गांव के पास छोड़ने लगे। तभी ग्रामीण आ गए और दोनों गांव के लोगों में विवाद होने लगा।

पता चला तो एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों गांवों के ग्रामीण कोतवाली आ गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया। पशुओं को हथेला वाजिदपुर गांव के गो आश्रय स्थल भेजा गया।
विज्ञापन


एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि पशुओं को गो-आश्रय स्थल ले जाते समय विवाद हुआ था। बाद में पशुओं को हथेला वाजिदपुर गांव के गो आश्रय स्थल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें