मझगईं। इलाके के बेलाकलां गांव के ग्रामीणों ने सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कोटेदार पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बेला कलां के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव का कोटेदार उनको राशन कम तौलकर देता है। ग्रामीण जब राशन कम देने की बात कहते हैं तो उनको धमकी दी जाती है। इसको लेकर विधायक से भी कोटेदार पर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी लेकिन कोटेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में कोटेदार पति वेदराम ने बताया कि उनकी पत्नी रिचा मौर्या कोटेदार हैं और ग्रामीणों द्वारा उनपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। संवाद