फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
पलिया चौकी के सामने कैंडल मार्च निकलाकर श्रद्धांजलि देते लोग।
विज्ञापन

कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की हत्या पर जताया रोष

पलियाकलां। कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की गोरखपुर के होटल में पुलिस द्वारा की गई पिटाई से हुई मौत मामले में बृहस्पतिवार शाम वैश्य समाज ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च तहसील गेट होते हुए चौकी तिराहे तक निकाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान समाजसेवी अमित महाजन, पूर्व पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, मनोज बाथम, सुधीर गुप्ता, दिनेश बाथम, अखिल गुप्ता, विपिन गुप्ता, संदीप सिंह, संदीप अवस्थी, उमेश गुप्ता, रामजी गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अंत में मानव शृृंखला बनाकर दो मिनट का मौन रखकर मनीष गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई।

एसडीएम को ज्ञापन देकर की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार को वैश्य समाज के लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए एसडीएम अखिलेश यादव को ज्ञापन देकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की मांग की।
वैश्य समाज ने घटना की सीबीआई जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा दिलाने, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने, पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिलाने, मुख्यारोपी जगतनारायण सिंह की पूरे कार्यकाल एवं संपत्ति की जांच कराकर कार्यवाही कराने, मृतक के नाबालिग बच्चे की परवरिश का पूरा वहन सरकार द्वारा किया जाने की मांग की। इस मौके पर राजेश गुप्ता, नीलम गुप्ता, आदित्य गुप्ता, विपुल गुप्ता, सुशील गुप्ता, सुनील गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें