फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2023: लखीमपुर खीरी के 16 केंद्रों पर हुई परीक्षा, जानें पेपर को लेकर परीक्षार्थियों ने क्या कहा

Sat, 28 Oct 2023 04:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 16 केंद्रों पर आयोजित हुई। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है। 
विज्ञापन
पीईटी परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) पहले दिन 16 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नकलविहीन परीक्षा को लेकर निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए। परीक्षार्थियों की जामा तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान कोई नकलची के पकड़े जाने की खबर नहीं मिली।

विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने शहर के तमाम परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को दिशा-निर्दश दिए। पहली पाली में 7224 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों का कहना था कि इस बार गणित के सवालों ने उलझाए रखा। बाकी परीक्षा के परिणाम आने के बाद ही हकीकत पता चलेगी।

सुल्तानपुर के अरविंद यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य था। गणित के प्रश्न कुछ कठिन थे। अबरार अहमद ने बताया कि इतिहास, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के प्रश्न अधिक थे। अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें