फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 25 दिन बाद भी 62 केंद्रों पर धान की बोहनी तक नहीं

विज्ञापन
लखीमपुर मंडी का निरीक्ष्रण खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धान खरीद शुरू हुए 25 दिन हो चुके हैं, बावजूद इसके जिले के 62 केंद्रों पर अभी बोहनी तक नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि आढ़तों से तुरंत भुगतान मिल जा रहा है, जिससे उन्हें अगली फसल की बुवाई के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है। यही कारण है कि किसान खरीद केंद्रों की ओर रुख नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर से जिले में धान खरीद शुरू हुई थी, जो अब तक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। विभागीय अधिकारी लगातार किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर ही अपना धान बेचने के लिए जागरूक कर रहे हैं, बावजूद इसके किसान केंद्रों पर न जाकर आढ़तों का रुख कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल का दाम भले की कुछ कम मिले, लेकिन नगद धनराशि मिलती है। वहीं सरकारी केंद्रों पर फसल तुलवाने के बाद भुगतान कब मिलेगा इसकी गारंटी नहीं होती। नियमत: धान खरीदे के 72 घंटे के भीतर भुगतान हो जाना चाहिए। यहां बता दें कि 25 दिन बीतने के बाद भी अब तक महज 5100 मीट्रिक टन धान की खरीद ही हो सकी है। वहीं आढ़तों पर 2.44 लाख क्विंटल धान खरीदा और उसका भुगतान किया जा चुका है।
मोहम्मदी। यहां 11 हजार क्विंटल ही सरकारी धान खरीद हो सकी है। क्षेत्र में 23 धान के सेंटर खोले गए हैं। इसमें पांच पीसीएफ के, आठ यूपीएसएस के तीन और पीसीयू के सात सेंटर मंडी समिति में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति में विभिन्न एजेंसियों के 45 धान क्रय केंद्र खुले हैं, जिनमें 14 पर अभी बोहनी नहीं हुई है।कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक अक्टूबर से विभिन्न एजेंसियों के 45 केंद्र खोले गए थे। 25 दिन में 3200 क्विंटल धान की खरीद की गई है। खाद्य विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि खाद्य विभाग के आठ और एफसीआई के एक केंद्र सहित 30 सेंटरों पर 3200 क्विंटल की खरीद हुई है।

जिले में पांच एजेंसियों ने खोले हैं 169 धान क्रय केंद्र
सदर तहसील के अलावा जिले में धान खरीद कर रहीं पांच एजेंसियों के कुल 169 धान क्रय केंद्र खुले हैं। इनमें लखीमपुर में 49, गोला में 45 पलियाकलां में 12, मोहम्मदी 23, मितौली में 14, निघासन में आठ और धौरहरा में 18 केंद्र खुले हैं। डिप्टी आरएमओ संतोष पटेल ने बताया कि शहर की मंडी में दो केंद्रों को छोड़कर बाकी सभी पर खरीद शुरू हो गई है, वहीं 62 केंद्र अभी सूने पड़े हैं। किसानों को जागरूक कर सरकारी केंद्रों पर ही धान बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कम धान खरीद पर खाद्य आयुक्त ने जताई नाराजगी
राजापुर मंडी और गोला मंडी परिसर में बनाए गए सरकारी धान खरीद केंद्रों पर किसानों के न आने, केंद्रों पर धान न बेचने को लेकर खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने निरीक्षण करते हुए कम खरीद पर नाराजगी जताई। इस दौरान मंडी समिति में आढ़तों पर धान बेचने आए किसानों से भी वार्ता की। खाद्य आयुक्त ने डिप्टी आरएमओ सहित मौके पर मौजूद अधिकारियों को पुराने किसानों से वार्ता करते हुए उन्हें धान खरीद को लेकर प्रेरित करने के निर्देश जारी किए। इतना ही नहीं सरकारी केंद्रों पर लक्ष्य पूरा हो इस पर भी दिशा निर्देश जारी किए।

लखीमपुर मंडी का निरीक्ष्रण खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें