फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की सीएम योगी को चिट्ठी: लोग ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे, जल्द हो स्थिति पर नियंत्रण

Sat, 08 May 2021 01:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

उन्होंने आगे लिखा कि सरकार और जिला प्रशासन अपने स्तर से पूरा प्रयास कर रहा है, लेकिन ऑक्सीजन की उपलब्धता न होने के कारण प्रशासन भी विवश हो जाता है। ऐसे में अनुरोध है कि सरकार लखीमपुर जनपद को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
मोहम्मदी से भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। लोग ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं, पर हम लोग असहाय हैं। इस दारुण गुहार के साथ मोहम्मदी से भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जनपद में पर्याप्त ऑक्सीजन की मांग की है। यही नहीं, उन्होंने विधायक निधि के प्रस्ताव किए जाने के बावजूद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर न मिलने की बात उठाई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में सबसे ज्यादा लोग ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने अपनी निधि से 10-10 कंसंट्रेटर की मांग की है, वह भी उपलब्ध नहीं हो पाई है। उन्होंने आगे लिखा कि सरकार और जिला प्रशासन अपने स्तर से पूरा प्रयास कर रहा है, लेकिन ऑक्सीजन की उपलब्धता न होने के कारण प्रशासन भी विवश हो जाता है। ऐसे में अनुरोध है कि सरकार लखीमपुर जनपद को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध करवाए।  

हमने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डीएम और सीडीओ को भेजा है। डीएम ने कहा है कि अगले दो दिन में स्थिति बेहतर हो जाएगी। उन्होंने ऑक्सीजन की कमी न होने देने का भरोसा दिया है। अगर दो दिन बाद हालात नहीं सुधरे तो, फिर मुख्यमंत्री जी से फोन पर इस मामले में बात की जाएगी अथवा लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के बारे में निवेदन किया जाएगा।- लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक मोहम्मदी
विज्ञापन


ऑक्सीजन की हमारे पास अब पर्याप्त व्यवस्था हो गई है। कोविड अस्पताल में 83 मरीज भर्ती हैं। सभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इसके अलावा 100 अन्य मरीजों के लिए भी 10 से 12 घंटे का ऑक्सीजन स्टॉक हमारे पास है। शुक्रवार को कमिश्नर साहब से भी इस बारे में बात हुई है। उन्होंने मदद का आश्वासन दिया है। अगले दो दिन में बाराबंकी के अलावा हरदोई से भी सिलिंडर आने लगेंगे, जिससे हालात और बेहतर हो जाएंगे, जबकि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध होते ही खरीदे जाएंगे।- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम

विज्ञापन

सत्यदेव पचौरी ने भी सीएम को लिखी है चिट्ठी

कानपुर से भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर पहले से ही तैयारी करने के निर्देश देने का आग्रह किया है। 

सांसद ने कानपुर में कोविड-19 के मरीजों को ठीक से इलाज न मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि रोगियों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है और वह अपने घर, एंबुलेंस या अस्पतालों के बाहर दम तोड़ रहे हैं। कहा कि कोविड-19 महामारी की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।

पचौरी ने पत्र में कहा कि देश तथा विदेश के अनेक विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि भारत में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर आ सकती है जो अपेक्षाकृत सबसे घातक होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले से ही इसकी तैयारी करनी चाहिए।

मेडिकल स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन, दवाओं तथा टीकाकरण की समुचित व्यवस्था करनी होगी ताकि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर में लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। सांसद ने उपमुख्यमंत्री से गुजारिश की है कि वह अधिकारियों के साथ बैठक कर तीसरी लहर से पहले इससे निपटने के पुख्ता इंतजाम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें