अजय मिश्र टेनी ने कहा कि मेरा पुत्र दोषी नहीं है। घटनास्थल पर अगर मेरे पुत्र के होने का कोई साक्ष्य मिलता है, तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि उनका पुत्र उनके घर में ही है।
तिकुनियां बवाल मामले से जुड़े दो नए वीडियो मंगलवार को वायरल हुए। इन पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वीडियो में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा किसानों को कुचलता दिख रहा है। इससे मामले में प्रतिक्रिया देते हुए टेनी ने कहा कि उस वीडियो में उनका बेटा गाड़ी में नहीं था।
विज्ञापन
जब बेटा दोषी नहीं, तो गिरफ्तारी का क्या मतलब?
उन्होंने कहा कि आशीष मिश्र बनवीरपुर में थे। उन्होंने दावा किया कि अगर उनके बेटे आशीष मिश्र लखीमपुर हिंसा के किसी वीडियो में दिख जाएं, तो वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। वहीं पुत्र की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि जब पुत्र दोषी नहीं है तो उनकी गिरफ्तारी का क्या मतलब।
बेटे के शामिल होने का सबूत मिला तो इस्तीफा दे दूंगा: टेनी
रिपोर्ट दर्ज हुई है, तो मामले की जांच हो रही है। मेरा पुत्र दोषी नहीं है। घटनास्थल पर अगर मेरे पुत्र के होने का कोई साक्ष्य मिलता है, तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि उनका पुत्र उनके घर में ही है।