फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत पहुंचे बहराइच : रस्म पगड़ी को तय की जाएगी किसान आंदोलन की अगली रणनीति, बोले-राज्यमंत्री तस्कर

Tue, 05 Oct 2021 09:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत सीधे मटेरा के मोहरनिया गांव पहुंचे। यहां मृतक किसान गुरुविंदर सिंह के परिजनों से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए संयुक्त मोर्चा की सहमति बन गई है।
विज्ञापन
बहराइच में किसान के परिजन से बात करते राकेश टकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान नेता राकेश टिकैत मंगलवार की देर शाम मटेरा के मोहरनिया गांव पहुंच गए। किसान परिवार से वार्ता की। टिकैत ने कहा कि किसान के रस्म पगड़ी पर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। बोले पंजाब में पोस्टमार्टम कराने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन यूपी सरकार ने ठुकरा दिया। एम्स में कराने का भी विचार था, मगर वहां केंद्रीय मंत्री दबाव बना सकते थे। इसलिए पीजीआई की पांच सदस्यीय टीम किसान के शव का पोस्टमार्टम करेगी। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पर तस्करी करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत मंगलवार की देर शाम लखीमपुर के रास्ते होते हुए बहराइच पहुंचे। वह सीधे मटेरा के मोहरनिया गांव पहुंचे। यहां मृतक किसान गुरुविंदर सिंह के परिजनों से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए संयुक्त मोर्चा की सहमति बन गई है। पीजीआई से पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम बहराइच पहुंच चुकी है। शव का पोस्टमार्टम यहीं पर होगा। पहले सरकार के सामने शव का पोस्टमार्टम पंजाब में करानेे का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन यूपी सरकार ने इसे ठुकरा दिया। राकेश टिकैत ने कहा कि किसान परिवार के द्वारा होने वाली अगली रस्म पगड़ी में किसान आंदोलन के आगे की रणनीति तय की जाएगी। टिकैत बोले कि लखीमपुर हिंसा में सरकार को गिरफ्तारी जरूर करनी पड़ेगी। केंद्रीय मंत्री का बेटा बताएगा कि उसके गैंग में कौन-कौन लोग शामिल थे।

तस्करी करने का लगाया आरोप
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर में उनके गांव के लोग बता रहे थे कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पहले डीजल की तस्करी करते थे। इसके अलावा नेपाल को खाद की तस्करी करने का भी काम किया है। चंदन और खैर की लकड़ी की तस्करी भी इनके द्वारा की जाती रही है।
विज्ञापन


पत्रकार नहीं था किसान
तिकुनिया के बनवीरपुर गांव में उपद्रव में मृत हुए रमन कश्यप के बारे में वार्ता करते हुए राकेश टिकैत ने बताया कि मृतक पत्रकार नहीं था। बल्कि वह किसान था। इसकी जांच सरकार भी करा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें