फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्र की अंतिम सूची का प्रकाशन 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया है, उनकी सूची जारी कर दी है। इस संबंध में यूपी बोर्ड ने प्रधानाचार्यों से आपत्तियां मांगी है, जिससे इनका निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की संख्या फाइनल की जा सके। ऐसे में 63 प्रधानाचार्यों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इसमें सबसे ज्यादा आपत्ति परीक्षा केंद्र न बनाने, छात्र छात्राओं के लिए दूरी अधिक होने एवं छात्र संख्या कम करने संबंधी है।
विज्ञापन

डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि आपत्तियां एवं प्रत्यावेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की थी। इस दौरान 63 शिकायतें आई थी, जिनका साक्ष्यों के आधार पर निस्तारण कर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि नौ फरवरी है। उन्होंने बताया कि केंद्र का निर्धारण यूपी बोर्ड करेगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र की फाइनल सूची वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है।

पंजीकृत छात्र
हाईस्कूल-49642
इंटरमीडिएट- 41294
प्रस्तावित परीक्षा केंद्र- 140
2020 में बने परीक्षा केंद्र-128

ये आई आपत्तियां
परीक्षा केंद्र की दूरी कम करने के लिए-15
कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए-36
छात्र संख्या कम करने के लिए-11
परीक्षा केंद्र न बनाने के लिए- दो

तहसीलवार शिकायत
धौरहरा- तीन
मोहम्मदी-सात
मितौली-आठ
निघासन- चार
पलिया- दो
गोला-10
लखीमपुर-27

जीआईसी में आठ से शुरू होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरके आर्य ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा का दौर शुरू हो चुका है। कॉलेज में आठ से 11 फरवरी के बीच भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा आठ एवं नौ को और रसायन विज्ञान की 10 एवं 11 फरवरी को होगी। प्रधानाचार्य ने छात्रों को निर्देशित किया है कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए कॉलेज एवं शिक्षकों के संपर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें