फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के तहत 50 महिलाओं को मिली नए गैस कनेक्शन की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस चूल्हा और सिलिंडर पाकर खिल उठे महिलाओं के चेहरे
विज्ञापन

50 महिलाओं को कनेक्शन पेपर देकर हुआ योजना का आगाज
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बुधवार को गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना ही मोदी सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने 50 महिलाओं को गैस चूल्हा और सिलेंडर देकर योजना का आगाज किया।
सौजन्या तिराहा स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास है। इसी के तहत सरकार काम कर रही है। देश में करीब 10 करोड़ लोगों के पास न तो सिर छिपाने के लिए छत थी और न ही गैस और बिजली कनेक्शन। गांवों में लोगों के पास शौचालय तक नहीं थे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने गैस चूल्हा, बिजली कनेक्शन, आवास एवं शौचालय देने की योजनाएं चलाकर लोगों को लाभान्वित किया। तमाम महिलाएं उज्ज्वला योजना से वंचित रह गई थीं। इनके लिए ही अब दूसरे चरण की योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में 60 से 90 प्रतिशत तक लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है। मगर, सरकार का उद्देश्य 100 प्रतिशत लक्ष्य पाना है। इसलिए योजनाएं चलाकर वंचितों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

गैस चूल्हा और सिलिंडर पाकर गद्गद हुए दंपती
उज्ज्वला योजना का लाभ पाकर महिलाएं बेहद खुश दिखीं। हाथीपुर कोठार निवासी सोनी देवी ने बताया कि पांच किलो वाला सिलिंडर था, जो 400 रुपये में भरता था। इसलिए एक बार खाना बनाकर दोनों समय खाते थे। मगर, अब बड़ा सिलिंडर मिलने से तमाम दिक्कतें कम होगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें