फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का गांव-गांव, पांव-पांव महा जनसंपर्क अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
21 अगस्त तक कांग्रेस कार्यकर्ता जिले की सभी पंचायतों और नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों में जाकर कांग्रेस की नीतियां बताएंगे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस बृहस्पतिवार 19 से 21 अगस्त तक गांव-गांव, पांव-पांव कार्यक्रम के तहत महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने बताया कि 19 से 21 अगस्त के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता जिले की 156 न्याय पंचायतों और इसी तरह नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों में जाकर कांग्रेस की नीतियों को बताएंगे। साथ ही मौजूदा सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। उन्होंने 20 अगस्त 2021 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण करने के बाद गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, डॉक्टरों, शिक्षामित्रों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सफाई कर्मियों को सम्मानित करेंगे। सुबह को तिरंगा यात्रा निकालकर किसी धार्मिक स्थल की साफ सफाई और पौधरोपण करेंगेे। घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता चौपाल लगाकर ग्रामीणों से वार्ता करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शहर अध्यक्ष सिद्घार्थ त्रिवेदी और संजय गोस्वामी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें