फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सपा नेता रमेश यादव हत्याकांड के दो और आरोपी भेजे जेल, अब तक तीन गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 06:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

उचौलिया इलाके में गांव ढंढेल-मुस्तफाबाद निवासी सपा नेता रमेश यादव की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाने के गांव मुस्तफाबाद निवासी सपा नेता रमेश यादव हत्याकांड के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों को जेल भेजा गया। अब तक तीन आरोपी पुलिस के हाथ आए हैं। मुख्य आरोपी हरेंद्र यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


गांव ढंढेल-मुस्तफाबाद निवासी रमेश यादव की मंगलवार की रात करीब दो बजे लाठी-डंडों व धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। हमलावर पड़ोस के गांव ढंढेल के रहने वाले थे। हमलावरों ने उसके भतीजे शुभम पर भी हमला किया और मरा समझकर छोड़ गए। शुभम को गंभीर हालत में शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में ढंढेल निवासी हरेंद्र, सजेंद्र, कमलेश, नेत्रपाल, और राजीव समेत 10 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मुख्य आरोपी हरेंद्र को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उचौलिया पुलिस ने अब दो अन्य आरोपी सजेंद्र व नेत्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके पास से बांस का डंडा भी बरामद किया गया है। उचौलिया थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें